फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम समाउद्धीनपुर गांव में गुरुवार की सुबह अरहर के खेत में भैंस जाने को लेकर हुए विवाद के बाद रात में दूसरे पक्ष की तरफ से की गई फायरिंग की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच को नामजद कर एक को हिरासत में लिया है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, समाउद्दीनपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव पुत्र रामकरन यादव अपने घर के पीछे खेत में अरहर बोए हैं। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब गांव निवासी शंभू यादव पुत्र गनपत यादव की भैंस खेत में घुसकर फसल खाने लगी थी। हरेंद्र के मना करने पर शंभू से उसका विवाद हो गया। सुबह हुई इस घटना में दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया था। आरोप है कि गुरुवार की रात नौ बजे शंभू अपने कुछ दोस्तों को लेकर हरेंद्र यादव के घर जा धमका और गाली देने लगा। तभी एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। तीन राउंड फायर होने पर सनसनी फैल गई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग से दहशत में आया हरेंद्र यादव घर में चला गया। गोली उसकी मकान की दीवार पर लगी।
हरेंद्र की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शम्भू यादव को गुरुवार की देर रात ही हिरासत में ले लिया था। जबकि उसकेअन्य साथी भागने में सफल हो गये। शुक्रवार की सुबह हरेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शम्भू यादव, आशीष यादव, गोविन्द यादव, मुकेश यादव और शम्भू के पुत्र बजरंगी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि कि शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्दी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें