घोसी। क्षेत्र के पूरब स्थित एक गांव निवासिनी नाबालिग युवती ने गांव के ही एक 30 वर्षीय युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के पूरब स्थित एक गांव निवासिनी 14 वर्षीया युवती से 23 अप्रैल को घर से कुछ दूरी स्थित अपनी पाही पर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही मनीष चौहान 30 पुत्र अशोक चौहान ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध धारा 354 ( क ), 506 एवं पॉक्सो की धारा 7/8के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।