हलधरपुर। बहरवार गांव में बुधवार की रात चोरों ने गरीब मौर्य पुत्र सुख्खू के घर में रख्रा एक बक्सा ले उड़े। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित गरीब ने बताया कि परिजन रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चले गए। रात में चोर छत के रास्ते घर में घुसकर एक कमरे में रखे बक्से से15 हजार रुपये नकदी और कुछ कपड़े उठा ले गए। शुक्रवार को सुबह दरवाजा खुला होने पर जब परिजनों ने कमरे की छानबीन की तो घर में चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने रुपये निकालने के बाद टूटा बक्सा गांव के बाहर खेत में फेंक दिया था। ब्यूरो