लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एसडीएम अतुल वत्स ने मुहम्मदाबाद- आजमगढ़ मार्ग स्थित कैलेंडर तिराहे पर वाहनों की विशेष चेकिंग की। इस दौरान लगभग 25 दोपहिया वाहनों का कागजात सही न पाए जाने पर चालान किया। एसडीएम ने वाहन चालकों से कहा कि गाड़ियों के सभी कागजात लेकर व चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही दोपहिया वाहन चालक गाड़ी चलाते समय हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं । इस विशेष चेकिंग अभियान को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा तथा कैलेंडर तिराहे पर काफी भीड़ रही। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय, चौकी प्रभारी अजय त्रिपाठी, रंजीत विश्वकर्मा, शिव मूर्ति तिवारी ,धनंजय पांडे, मुकेश सिंह, आनंद कुमार, बृजेश कुमार यादव, अमित कुमार सिंह समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे।