फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार से टकरा कर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर अहीतीया पोखरी के पास शनिवार की शाम को सियार के अचानक सड़क पर आने से बाइक सवार टकराकर सड़क पर जा गिरा। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोग घायल बाइक सवार को उपचार के लिए पास में मौजूद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। घायल युवक विकास 24 पुत्र बहादुर चिरैयाकोट थाने के सिरसा गांव का निवासी है। शनिवार की शाम वह बाजार गया था। शाम को 6 बजे के करीब वापस लौटने के दौरान आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर अहीतीया पोखरी के पास उसकी बाइक के सामने एक सियार आ गया। इस दौरान बाइक सियार से टकराकर सड़क पर गिरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें