फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने ससुर पर लगाया छेड़खानी करने का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने बहू से यौन शोषण करने के मामले आरोपी ससुर को बुधवार की दोपहर हिरासत में ले लिया है। महिला ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में अपने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपी। इसमें उसने ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस को सौंपे गए तहरीर में महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार की दोपहर घर में वह अकेली थी। इसका फायदा उठाकर उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें