फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल का बच्चा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के दशईपोखरा निवासी एक व्यक्ति का ढाई साल के बेटे का अपहरण विजयादशमी की देर शाम को कर लिया गया। बालक के अपहरण से परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया है। दशईपोखरा निवासी रिंकू यादव पुत्र शंकर विजयादशमी की शाम को अपने घर पर था। उसकी पत्नी आशा मेला देखने गई थी। रिंकू का ढाई साल का बेटा विवेक उसके पास खेल रहा था। शाम को रिंकू के कुछ दोस्त उससे मिलने आ गए। रिंकू दोस्तों से बात चीत करने लगा। इसी दौरान बच्चा विवेक खेलता हुआ बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब रिंकू को बच्चे की याद आई तो उसे खोजने लगा। लेकिन विवेक का कहीं पता नहीं चला। काफी देर तक तलाश करने के बाद निराश रिंकू ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया है। उधर दुधमुंहे बेटे के लापता हो जाने से उसकी मां आशा ने उसी शाम से खाना पीना छोड़ दिया है। रो रोकर उसकी हालत खराब हो गई है।पूरा परिवार बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित है। इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस बालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें