कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहरोज के लाभार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाए जाने के लिए प्रथम क़िश्त का 11 लाभार्थियों को छह हजार रुपया तथा 30 लोगों के खाते में 12 हजार रुपया विभाग द्वारा भेजा गया। लाभार्थियों ने गत माह पूर्व खातों से निकाल लिया गया। लेकिन शौचालय निर्माण अभी तक नहीं किया जा सका है । मामले को गम्भीरता से लेते हुए सेक्रेटरी ने 41 लाभार्थियों के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत सहरोज में गांव को ओडीएफ घोषित करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला प्रशासन द्वारा कुल 421 शौचालयों का लक्ष्य दिया है । जिसके तहत शौचालय बनाने के लिए कुल 12 हजार रुपये मिलने है। जिसमे सभी के खातों में प्रथम क़िस्त का पांच हजार रुपया विभाग द्वारा भेज दिया गया था। यही नहीं लगभग 30 लोगों का पूरा भुगतान भी कर दिया गया। गांव के 380 लोगों ने प्रथम क़िश्त का रुपया खाते में आते ही शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया गया। जबकि गांव के तेजबहादुर, बंशबहादुर, विजय बहादुर, अजीत, गोविंद, नरेश, ज्ञानी, संतोष, विनोद सहित कुल 41 लाभार्थी खाते से तो धन निकाल तो लिया, लेकिन अब तक शौचालय निर्माण नहीं किया है। जबकि इसके लिए कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी शिव कुमार लाल श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान पूनम राय द्वारा शौचालय बनाने के लिए बैठक कर प्रेरित किया गया। बावजूद रुचि नहीं लिया। सेक्रेटरी तथा ग्राम प्रधान ने सभी 41 लाभार्थियों के विरूद्व थाने में मुकदमा पंजीकृत करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।