फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित तीन पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मदापुर गांव निवसी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुरा शम्सपुर गांव निवासी रेयाज पुत्र जुबेर अहमद ने बताया कि उसकी पुत्री समा परवीन का निकाह फरवरी 2015 में बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के अमरूतानी गांव निवरसी वसीम अहमद पुत्र रेयाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही निकाह में पचास हजार रुपये नगद और बाइक न मिलने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसकी सास मेहरुन्नीशा , जेठ शबनम , नसीम अहमद द्वारा उसे जहर देकर जान से मारने की धमकी देने लगे। दहेज की मांग को लेकर और न देने पर पति वसीम अहमद द्वारा 8 अगस्त 2018 को समा परवीन को लेकर मदापुरगांव आया। जहां स्त्रीधन लेकर गांव के बाहर ही उसकी पुत्री को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें