फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रेल यात्री बने जहरखुरानी का शिकार, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बढुआ गोदाम। जहरखुरानी की घटनाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को आनंद विहार से दिल्ली से मऊ आ रहे तीन यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। रेलवे पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान जहरखुरानी गिरोह ने तीनों यात्रियों के पास से 62 हजार रुपए नकदी सहित एक लाख का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित रेलयात्री सरायलंखसी थाना क्षेत्र के भट्कुआपट्टी निवासी मोहम्मद हारून (28) पुत्र मोहम्मद मंसूर ने बताया कि वो दिल्ली से मऊ के लिए आनंद विहार ट्रेन से चला था। इसी दौरान उसके पास बैठे कोतवाली क्षेत्र के छितनपुरा निवासी शफीकुर रहमान (27) पुत्र फैजुल रहमान और सलेमपुर थाना क्षेत्र के चेरू गांव निवासी रुदल राजभर (26) पुत्र अमित राजभर ट्रेन से मऊ आ रहे थे। बताया कि कानपुर जंक्शन से ट्रेन के छुटने के बाद तीन की संख्या में कुछ लोग उनके पास आकर बैठ गए। जहां कुछ देर बाद बातचीत के बाद खाद्य पदार्थ में कुछ मिलाकर तीनों को खिला दिया। इसके बाद वे बेहोश हो गए। वाराणसी में तीनों को अचेत देखकर यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी। जहां मऊ में ट्रेन के रुकने पर तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पीड़ितों ने बताया कि उसके पास 5 हजार रुपये थे। जो उसके पास नहीं है। वहीं शफीकुर रहमान ने वह सऊदी से कमाकर वापिस घर आ रहा था। जहां तीनों ने बताया कि उनके पास से 62 हजार रुपए नकदी और मोबाइल सहित एक लाख का सामान चुरा ले गए। इस बाबत प्रभारी जीआरपी एसओ वैभव तिवारी का कहना है कि घटना कानपुर क्षेत्र में घटित हुई। जिसकी जानकारी वाराणसी में यात्रियों के देने के बाद पुलिस को हुई। जहां तीनों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें