फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर अंकुश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी रतनपुरा के दक्षिणांचल में अवैध खनन पर अंकुश लगा पाने में प्रशासन विफल है। दावों के बाद इस क्षेत्र में खनन माफियाओं पर अंकुश लग नहीं पाया है। रात भर इस क्षेत्र में जेसीबी ओर ट्रैक्टर ट्रालियों की आवाज गूंजती रहती है। जिम्मेदार अधिकारी अवैध खनन पर रोक के दावे भले ही कर रहे हों लेकिन वास्तविकता इससे परे है। स्थानीय पुलिस और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन करा रहे हैं। हालत यह है कि पूरी रात तमसा नदी के तलहटी में गाड़ियों का रेला लगा रहता है। माफिया इस क्षेत्र से अवैध रूप से सफेद बालू का खनन कर बाजार में मनमाने रेट पर बेंच रहे हैं। जानकारों का मानना है कि इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी है लेकिन कोई कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। पहले रात के अंधेरे में बालू का खनन करके सप्लाई होती थी लेकिन अब तो दिन के उजाले में भी बेरोकटोक अवैध खनन कर बालू की सप्लाई की जा रही है। बता दें कि तीन महीने पहले भीषण सर्द भरी रात में तत्कालीन एसडीएम सदर आईएएस कुमार हर्ष ने तहसीलदार, राजस्व कर्मियों तथा पुलिस के जवानों के साथ छापा मारकर कई गाड़ियों को सीज किया था। इस दौरान भी पुलिस और राजस्व कर्मियों की संलिप्त होने के संकेत मिले थे। लेकिन उनके विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग सकी। इन दिनों रतनपुरा के दक्षिणांचल के पीपरसाथ (बहरामपुर) में पिंडोहरी, लसरा में खनन कार्य चरम सीमा पर चल रहा है। हालांकि इस बाबत अपर जिलाधिकारी डीपी पाल का कहना है कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी शिथिलता क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें