फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहन(मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार स्थित एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र का ताला शुक्रवार की रात तोड़कर चोर अंदर रखी नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। बताया गया कि चोरी की घटना की जानकारी पिकेट पर तैनात सिपाहियों को रात में उस समय हुई, जब वो पिकअप पर सामान लादकर ले जाने लगे। इस दौरान सिपाहियों ने कुछ दूर तक चोरों का पीछा भी किया, लेकिन कोहरे का लाभ उठाकर चोर भागने में सफल रहें। हालांकि सेवा केंद्र संचालक को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। उसने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

मालव गांव निवासी दीपक यादव ने करहां बाजार में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र खोला है। शुक्रवार की रात में पिकअप लेकर आए चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी, कंप्यूटर, सीपीयू, के अलावा सीसीटीवी कैमरा आदि पिकअप पर लादकर मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ फरार हो गए। शंका के आधार पर करहां में तैनात पिकेट पुलिसकर्मियों ने चोरों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। केंद्र संचालक दीपक के अनुसार आलमारी में लगभग 18 हजार के फुटकर सिक्के रखे थे। इसके आलावा कम्प्यूटर सीसी कैमरा आदि की कुल कीमत लाखों में है। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंचे बीट के दरोगा ने घटनास्थल की जांच किया। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें