मऊ। प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विरुद्ध फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम को दर्ज किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अजीमाबाद मुहल्ला निवासी शफीक अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में सीओ राजकुमार का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।