फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुंगी को लेकर विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। स्थानीय नगर पंचायत अमिला में सोमवार की लगभग 5 बजे शाम को टैक्सी स्टैंड पर टेंपो चालक से चुंगी वसूलने को लेकर विवाद हो गया। बोलेरो से आए मनबढ़ों ने चुंगी वसूलने वाले युवक की पिटाई कर दिया। युवक को पीटते देख बाजारवासियों ने उन्हें दौड़ा लिया और भाग रहे लोगों में से तीन को पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया। मनबढ़ों की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। घायलों को घोसी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमिला टैक्सी स्टैंड पर चुंगी वसूल रहे सुबाष सोनकर ने सोमवार की सुबह बोझी की तरफ से आ रही टेंपो से 20 रुपया चुंगी मांगने पर टेंपो चालक से विवाद हो गया। टेंपो चालक के द्वारा दस रुपये देने के बाद उस समय मामला शांत हो गया। सोमवार को शाम लगभग पांच बजे बोलेरो सवार लगभग छ: की संख्या में आए मनबढ़ों ने अमिला पूरवरी बाईपास स्थित हनुमान मंदिर के पास स्टैंड पर मौजूद सुबाष सोनकर की जमकर पिटाई करना शुरु कर दिया। यह देख आस-पास के लोगों ने हमलावरों का पीछा कर हमलावरों की पिटाई कर दी और हनुमान मंदिर में बंद कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना प्रभारी चौकी इंचार्ज रामसकल यादव को दी। पिटाई से घायल दीपक पाण्डेय और आशीष पाण्डेय पुत्र गण नरेंद्र देव पाण्डेय तथा विश्वराज सिंह पुत्र यशवंत सिंह पास के जगदीश पुर (बोझी) गांव के रहने वाले है। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें