मुहम्मदाबाद गोहना। हिन्दू देवी-देवताओं का फोटो और कैलेंडर जलाने एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के बशारतपुर गांव के तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिंदू देवी-देवताओं का फोटो जलाने का वीडियो विगत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। जानकारी के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी आशुतोष सिंह और मनोज श्रीवास्तव ने विगत 14 जनवरी को दोषियों के खिलाफ तहरीर दिया था। मुजहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने जांच के बाद बशारतपुर गॉव निवासी प्रदुम्न, गौतम और बृजभान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ब्यूरो