मधुबन। थाना क्षेत्र के मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग के समीप बेलौली बाजार में सोमवार की रात चीनी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। देर रात का समय होने के चलते बाजार खाली था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं ट्रक चला रहा खलासी घायल हो गया। बलिया जिले के हल्दी रामपुर गांव निवासी चंद्रा प्रसाद बलिया से अपनी ट्रक में चीनी लाद कर बेल्थरारोड को जा रहा था। जहां वह सोमवार की रात करीब आठ बजे बेल्थरारोड स्थित एक पेट्रोल पंप पहुंचने पर चालक ट्रक खड़ा गांव चला गया। वहीं, कुछ देर बाद ट्रक खलासी मनीष मधुबन थाना क्षेत्र के कठघरा शंकर रौजा स्थित ढाबे पर खाने चला आया। जहां भोजन करने के बाद रात 12 बजे वह वापस लौट रहा था। अभी वह बेलौली बाजार पहुंचा था कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में खलासी मनीष आंशिक रूप से घायल हो गया।