रानीपुर/रतनपुरा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित महासो जाने वाली सडक के किनारे स्थित दो गुमटियों के ताले बुधवार की रात में तोड़कर चोरों ने नगदी सहित हजारों के सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह दुकानदारों को हुई। दुकानदारों ने पहले100 नंबर डायल को फोनकर घटना की सूचना दी बाद में लिखित तहरीर दी। उधर हलधरपुर थाना क्षेत्र के मड़ैली बढ़नपुरा में भी चोरों ने एक गुमटी का ताला तोड़कर चोरी किया और गुमटी को पलट दिया।
हाजीपुर गांव निवासी उमेश राजभर पुत्र लौटू महासो जाने वाली सड़क के किनारे गांव में गुमटी में नमकीन ,बिस्कुट और टाफी आदि की दुकान करता है। जबकि उसी गांव का मृत्युंजय पुत्र केदार राजभर गुमटी में ही अंडे की दुकान करता है। बुधवार की रात चोरों ने दोनों गुमटियों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने उमेश की दुकान से 1200 रुपये नगद और लगभग पांच हजार रुपये के सामान चुरा लिए जबकि मृत्युंजय की गुमटी से एक पेटी अंडा और तीन सौ रुपये नगद चोर चुरा ले गए।इन घटनाओं का मुकदमा पुलिस ने नहीं दर्ज किया है।
उधर हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहबरपुर चट्टी पर मड़ैली बढनपुरा निवासी अच्छे लाल यादव पुत्र स्व.राम बड़ाई गुमती में दुकान कर अपनी परिवार की रोजी-रोटी चलाते हैं। बुधवार की रात चोर गुमटी की खिड़की तोड़कर उसमें रखे लगभग 30 हजार से अधिक के सामान चुरा लिया। चोरों ने गुमटी को जमीन पर गिरा दिया। सुबह जब अच्छेलाल अपनी दुकान खोलने आया तो चोरी का पता चला।