फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव के दलित बस्ती में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से छह लोग घायल हुए। पीड़ित ने घटना के बाबत पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव के दलित बस्ती निवासी अब्दुल गफ्फार का गांव के प्रवेश राम से पुरानी रंजिश चलती है। गुरुवार की रात अब्दुल गफ्फार का छोटा पुत्र आरिफ गांव स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए गया। वहां पर पहले से मौजूद प्रवेश राम का पुत्र शिवाजी से आरिफ की कहा सुनी हो गई । इस दौरान शिवा ने आरिफ पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की घटना सुनकर आरिफ के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। अभी वह कुछ समझ पाते तभी उनपर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। जिसमें आरिफ, मां गुडिया, मुनव्वर, शाहरुख, नफीस, नाजिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शाहरुख की तहरीर पर पुलिस ने शिवा, लालू, सोनू, अरविंद, श्रवण सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें