हलधरपुर। थाना क्षेत्र के गोनईपुर गांव के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर सुबह पांच बजे वृद्घ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जुटी भीड़ ने शव की शिनाख्त लक्ष्मी मौर्य (60) पुत्र रामसूरज मौर्य के रुप में किया। मृत वृद्ध हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहवतपुर गांव का निवासी था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि वृद्ध शुक्रवार की रात खाना खाकर घर के बाहर सोने चला गया। परिजनों ने सुबह जब वृद्ध को घर के बाहर नहीं पाया तो उसकी खोजबीन शुरू किया। घर से चार किमी दूर रेलवे ट्रैक पर मृत मिले।