निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र में चाकू के साथ एक युवक को पुलिस ने शनिवार मुख्य तिराहे पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शनिवार को दोपहर में कस्बे में मुख्य तिराहे पर ठूठीबारी की तरफ से आ रहे एक युवक पर संदेह होने पर तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम संतोष निवासी जगरनापुर थाना कोठीभार बताया। एसओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।