फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट के आरोप में पति सहित पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली में मंगलवार को कोपागंज निवासी एक व्यक्ति ने विवाहिता बेटी के पति और उससे ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना के चिश्तिपुर गांव निवासी रामकृत यादव की पुत्री सीमल की शादी घोसी कोतवाली क्षेत्र मुहम्मदपुर गांव निवासी मनोज उर्फ पिंटू पुत्र अभिमन्यु के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति मनोज,सासु मेवाती,ससुर अभिमन्यु,जेठानी प्रमिला दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। इसको लेकर रामकृत यादव ने घोसी कोतवाली में 7 फरवरी 18 को लिखित शिकायत भी किया था। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाय कि पीड़िता ने 29 सितंबर 18 को अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थित में देख लिया। इस बारे में बताने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ही उल्टा मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता रामकृत यादव की तहरीर पर पति मनोज, सासु मेवाती , ससुर अभिनयु और जेठानी प्रमिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें