फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन की डीपी में आए करेंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कसबा के हनुमान चौक से दक्षिण मुहल्ला वाजिद्पुरा में टेलीफोन एक्सचेंज बाक्स में करेंट उतरने से मंगलवार की देर रात 18 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाजिदपुरा निवासी इकबाल अहमद सेठ का पुत्र मु. शकील रात 10 बजे अपने घर ही के पास बाहर लगे टेलीफोन डीपी पर बैठा था, तभी अचानक डीपी में करेंट आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुहल्लेवासियों के अनुसार जिस डीपी युवक बैठा था, उसके आस-पास कोई बिजली का खंभा भी नहीं है, फिर भी उसमें करेंट कहां से आ गया। लोग समझ नहीं पा रहे हैं। सूचना पर एसडीएम अनूप कुुमार वर्मा, सीओ अनिल कुमार और कोपागंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मांग पर पंचनामा बनाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें