फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपयों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास मौजूद मकान के कमरों का ताला मंगलवार की रात में तोड़ कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस मकान में बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले तीन फेरीवाले रहते थे। चोरों का शिकार बने फेरीवाले घुम-घुमकर देहाती बाजारों के साथ ग्रामीणांचल में रेडीमेड कपड़ा बेचने का काम करते थे। कपड़ों की ब्रिकी से मिले इन रुपयों को लेकर ये तीनों बुधवार को और कपड़ा लाने के लिए कोलकात्ता जाने वाले थे। पुलिस ने इस मामले में ब्लाक परिसर में शराब के नशे में धुत होकर आपस में झगड़ रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। रतनपुरा बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास अरुण कुमार बंगा का मकान है। इस मकान में रोहतास जिले के तीन व्यापारी कन्हैया प्रसाद, सौरभ गुप्ता और अजय साहू किराए पर रहते हैं। ये तीनों दिन में गांवों में फेरी लगाकर रेडीमेड कपड़े बेंचते हैं और शाम को वापस लौटकर मकान में बनाते खाते और सोते हैं। गर्मी के चलते तीनों मकान की छत पर सो गए। इधर चोरों ने इनके कमरों में घुसकर एक बैग में रखे गए एक लाख 35 हजार रुपये चुरा लिया। इसके अतिरिक्त तीनों युवकों की जेबों में 15 हजार रुपये रुखे गए थे। चोर इन रुपयों को भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी कारोबारियों को बुधवार की सुबह हुई तो तीनों की पुलिस को सूचना और तहरीर दी। इधर पुलिस इस घटना की सुरागरसी में लगी हुई थी कि उसे मुखबिर से सूचना मिली कि ब्लाक परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे तीन युवक चोरी के रुपयों के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनमें से एक के पास से15 हजार रुपये कीमत वाला एक नया मोबाइल भी बरामद हुआ। एक झोले में रुखी हुई नगदी भी इनके कब्जे में बरामद हुई। तीनों शराब के नशे में धुत रहे। पुलिस इनका नशा दूर होने का इंतजार कर रही थी। इस बाबत सीओ अनिल कुुमार का कहना है कि पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें