फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और छ़ेड़खानी में प्लाजा का प्रबंधक और सहयोगी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर मौजूद एक प्लाजा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों का स्वागत करने के लिए बुलाई गई वेलकम गर्ल के साथ प्लाजा के प्रबंधक और उसके सहयोगी ने छेड़खानी शुरू कर दिया। इस दौरान लड़कि यों के साथ के युवक ने जब इसका विरोध किया तो मैनेजर और सहयोगी ने उसके साथ मारपीट की। घायल युवक लड़कियाें के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी मैनेजर और उसके सहयोगी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

घायल युवक दीपक पांडेय (27) पुत्र रामउग्रह पांडेय मूलरुप से वाराणसी जिले के बड़ा गांव थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव का निवासी है। दीपक के अनुसार वह लखनऊ में एक शादी में वेटर और वेलकम गर्ल की सप्लाई करने का काम करता है। उसे गाजीपुर तिराहे पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में चार वेलकम गर्ल का आर्डर मिला था। युवक शनिवार को लखनऊ से लड़कियों को लेकर मऊ पहुंचा। इस दौरान लोकल कांट्रैक्टर विनय राय ने उसे प्लाजा का दो कमरा रूकने के लिए खोल दिया। युवक अभी फ्रेश हो रहा था, तभी प्लाजा का मैनेजर नीरज सिंह अपने सहयोगी ताहिर के साथ लड़कियों के पास पहुंचा और ओछी हरकत करने लगा। इसकी जानकारी होने पर युवक ने मैनेजर की हरकत का विरोध किया। इस पर मैनेजर और उसके सहयोगी ने उसकी जमकर पिटाई की। घायलावस्था में युवक लड़कियों के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस कोतवाली में मारपीट अश्लील हरकत की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिसर। सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें