फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक लाइनमैन की मौत के मामले में एक्सईएन, एसडीओ व जेई के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक्सईएन, एसडीओ व जेई के खिलाफ मामला दर्ज
- सहायक लाइनमैन की मौत का मामला : परिजनों को 30 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नहर पार पदम नगर फीडर पर शुक्रवार दोपहर फॉल्ट ठीक करते वक्त करंट लगने से सहायक लाइनमैन की मौत के मामले में थाना खेड़ीपुल पुलिस ने संबंधित क्षेत्र के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन), उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) व कनिष्ठ अभियंता (जेई) के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान बिजली निगम कर्मचारियों ने विभाग की लापरवाही पर प्रदर्शन मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
खेड़ी कलां सब-डिवीजन में कार्यरत करनाल निवासी रमेश (40), लाइनमैन नरेश, सहायक लाइनमैन अनुज और शैलेंद्र शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे हरी नगर कॉलोनी में पदम नगर फीडर पर आई खराबी को ठीक करने गए थे। सहायक लाइनमैन रमेश धर्मशाला के समीप ट्रांसफार्मर पर जंपर लगाने चढ़ गया, जबकि शैलेंद्र एक कनेक्शन काटने के लिए कुछ दूर आगे ट्रांसफार्मर पर जा चढ़ा। इसी बीच पदम नगर की लाइन में अचानक बैक करंट आने से रमेश को करंट लग गया। इससे वह नीचे जा गिरा। साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बीके अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के दौरान कर्मचारी यूनियनों ने बैठक की और अधिकारियों की लापरवाही से कर्मचारी की मौत पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपये मुआवजे व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। साथ ही लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने मृतक रमेश के भाई आजाद की शिकायत पर संबंधित क्षेत्र के कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बिजली निगम के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा तथा नौकरी दी जाएगी, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें