फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज। थाना क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों को उपजिलाधिकारी सदर ने गंभीरता से लिया, इस दौरान एसडीएम ने मंगलवार की दोपहर स्थानीय पुलिस के सहयोग से खनन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दूसरे जगह की रॉयल्टी जमा कर कहीं और से खनन करते पकड़ी गई तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर प्रशासन ने उन्हें सीज कर दिया।
कोपागंज थाना क्षेत्र में इस समय दर्जनों स्थानों पर रात और दिन में जगह-जगह दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों और जेसीबी मशीनों से मिट्टी खनन का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। पुलिस और विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से खुलेआम 10 ट्रालियों का परमिट बनवा कर उसके आड़ में 200 ट्राली मिट्टी का खनन किया जा रहा है। मिट्टी खनन को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग और उच्चाधिकारियों से शिकायत भी किया। इन शिकायतों को संज्ञान में लेकर एसडीएम सदर कुमार हर्ष मंगलवार की दोपहर थाना प्रभारी अमर सिंह के साथ अभियान चलाया। इस दौरान सोडसर चट्टी के पास ही खनन कर जा रही मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया। वाहनों को थाने लाकर पुलिस ने सीज कर दिया। वहीं पूरे दिन दलालों और खनन माफियाओं का थाना परिसर में जमावड़ा रहा। सभी पकड़े गए वाहनों को छुड़ाने का जुगत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सड़क पर खड़ी बालू लदी ट्रक को पकड़ा
कोपागंज। गोरखपुर- वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर कोपागंज थाना क्षेत्र के पशु अस्पताल के पास स्थित हाइवे पर लाल मोरंग बालू से भरे ट्रकों को खड़ी कर बेच खरीद किए जाने के मामले को भी उपजिलाधिकारी सदर ने गंभीरता से लिया। सड़क पर खड़ी बालू से लदी ट्रक को थाने भेजवाया। इस ट्रक को छुड़वाने के लिए बालू से जुड़े कारोबारी थाने का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें