फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 शराबियों सहित 73 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न थानों की पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग मामलों में 57 शराबियों सहित कुल 73 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देशी शराब की दुकानों के आस-पास शराब पीकर शोर मचा रहे लोगों को पकड़ा और उन्हें थाने ले गई। फिर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोपागंज पुलिस ने दो, दोहरीघाट पुलिस ने चार, चिरैयाकोट पुलिस ने 10, हलधरपुर पुलिस ने 13, कोतवाली पुलिस ने 15, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने 13 शराबियों को शराब की दुकानों के आस-पास शराब पीकर रोड के किनारे शोर करते समय गिरफ्तार कर लिया। उधर मुहम्मदाबाद पुलिस ने रौजा मखदुम निवासी शिव बचन चौहानपुत्र चन्नर चौहान निवासी और मठिया निवासी उमेश पुत्र सिधारी को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर दोहरीघाट थाने की पुलिस ने झारखंड प्रांत के आदिवासी मजदूर रोपा उरांव पुत्र बुद्धदेव, शिवनाथ पुत्र जतुआ को 35 लीटर अवैध शराब बरामद के साथ गिरफ्तार किया गया। उधर मधुबन थाने की पुलिस ने हसनपुर निवासी राकेश पुत्र स्व. हरिनारायण प्रसाद, उसुरी निवासी मल्ल पुत्र सीरूध्द , संजय पुत्र नरेन्द्र,घोसी कोतवाली पुलिस ने सौरभ गुप्ता,अनुराग गुप्ता पुत्र गण श्रीराम गुप्ता, बनतरा बुजुर्ग निवासी सुबोध यादव, कुबेर यादव पुत्र गण हरदेव यादव, सरायलखंसी थाने की पुलिस ने राघवपट्टी निवासी श्यामबिहारी राजभर पुत्र स्व.महादेव राजभर को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराबियों को छोड़ कर अन्य आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें