फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर बेकाबू कैंटर में जा घुसा लोडर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीटी रोड पर बेकाबू कैं टर में पीछे से जा घुसा लोडर, दो की मौत
- पिपली-शाहाबाद रोड पर हादसा, लोडर चालक भी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। पिपली-शाहाबाद जीटी रोड पर टायर फटने की वजह से एक कैंटर बेकाबू हो गया। जबकि उसके पीछे से आ रहा एक लोडर कैंटर में जा घुसा। जिससे लोडर सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद लोडर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

गांव खानपुर के पास रविवार तड़के एक कैंटर टायर फटने से बेकाबू हो गया। उसके पीछे चल रहा लोडर टैंकर में जा घुसा। जिससे लोडर सवार पंजाब के डेराबस्सी निवासी मेहंदी हसन पुत्र हबीब चंद और केहर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर चंडीगढ़ से आ रहा था। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर और लोडर को सड़क के किनारे पहुंचाया। इसके बाद लोडर में बैठे लोगों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मेंहदी हसन और केहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद मामला दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बीच सड़क दोनों वाहनों की भिड़ंत की वजह से जीटी रोड पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के आने पर दोनों वाहनों को हटवाने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें