मधुबन । थाना क्षेत्र के उन्दुरा के समीप दो वाइकों के आमने सामने भिडन्त में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया । इनमें तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । अखिलेश (20) पुत्र जयकिशन व टुनटुन (20) पुत्र बालकिशुन निवासी सिकडीकोल वाइक से जा रहे थे कि ज्यों ही उन्दुरा के समीप पहुंचे की सामने से आ रहे विनोद (24)पुत्र सुबाष व संजय 40) पुत्र रामचन्द्र के वाइक से जोरदार टक्कर हो गया। जिसमे चारोो गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगो ने अखिलेश व टुनटुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर मंडाव तथा विनोद व संजय को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन में भर्ती कराया । चिकित्सकों ने अखिलेश ,टुनटुन व संजय की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पतार रेफर कर दिया । उधर मधुबन थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर शनिवार को टैक्टर ट्राली पलटने से अफरा तफरी मच गई, चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल हुए। सिकडीकोल से राधेश्याम गन्ना लाद कर घोसी गन्ना मिल पर जा रहा था कि ज्यों ही बहरामपुर गेट के समीप पहुंचा कि टैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई यह देख मौके पर अफरातफरी मच गई, वही चालक राधेश्याम किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाया। तो भैरोपुर मोड पर गन्ना लदे दो ट्राली को ले जाते समय संतुलन खोने से दोनो ट्राली खाई में जाने से पलट गई।