गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम एक सफारी वाहन से 65 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ ही 30 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियुक्त को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अर विंद चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी शराब को बिहार लेकर जा रहा था। एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त सदर कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा निवासी दीपक उर्फ आनंद मोहन सिंह है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके साथ इस कार्य में कुछ अन्य लोग भी लिप्त हैं। वे हरियाणा से शराब मंगाकर इसकी बिक्री बिहार में करते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक कृष्णप्रताप सिंह, आरक्षी कृष्णानंद सिंह, बृजेश कुमार, रामप्रवेश शामिल थे।