फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब लदी बोलेरो पलटी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग मोड़ पर शुक्रवार की देर रात मधुबन की तरफ से आ रही, शराब लदी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पड़ी 40 पेटी शराब बरामद की। शुक्रवार की रात 10 बजे मधुबन की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो इंदारा मोड़ पर अचानक पलट गई। वाहन पर बलिया जिले का नंबर अंकित था। साथ ही वाहन पर भाजपा का झंडा लगा था। पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ आबकारी सहित अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। सीओ घोसी अनिल ने बताया कि वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें