मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी मोड़ पर शनिवार की दोपहर अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल को फतेहपुर मंडाव स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत होने से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के बख्खुपुर गांव निवासी ताहिर अहमद शनिवार को अपनी पत्नी राजिया बेगम के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बाइक सवार दंपति अभी मधुबन दुबारी मोड़ पर पहुंचे ही थे कि समाने से आ रहे बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। उधर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।