फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सिपाही की पत्नी को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के सरकारी आवास से शनिवार को एक सिपाही की पत्नी को अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रही है। हालांकि घटना से लोग डरे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात सिपाही वरुण नायक अपनी पत्नी के साथ कोतवाली के पीछे स्थित सरकारी आवास में रहता है। सिपाही की इमरजेंसी ड्यूटी पुलिस लाईन में लगी थी। इसका फायदा उठाकर बोलेरो सवार बदमाश सिपाही के सरकारी आवास पर पहुंचे और उसकी पत्नी को अगवा कर फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। वायरलेस से जिले के सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में एर्लट कर दिया गया। इसकी जानकारी होते ही सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जांच करना शुरू कर दिए। सूत्रों की मानी जाए तो सिपाही वरुण नायक अपने गांव की एक युवती से दो वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर लिए था। इसको लेकर युवती के घर वाले काफी नाराज थे। इसको लेकर कई बार कोतवाली में पंचायत भी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस अगवा करने वाले को पकड़ने में लगी हुई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल शिवकुमार यादव ने बताया कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें