फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख के गहने कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर के पुरवे चांदपुर में मंगलवार की रात चोरों ने दीवार के पीछे से सेंध काटकर दो लाख रुपयों से अधिक के जेवरात और कीमती कपड़े चुरा लिया। घर वालो को घटना की जानकारी सुबह हुई जब गांव के कुछ लोग अजान के समय उठकर टहल रहे थे। दीवाल में पीछे से सेंध कटी देखकर लोगों ने शोर मचाया। चोरों ने सात बक्से अटैचियां घर से कुछ दूरी पर अरहर के खेत में फेंक दिया था। चोर से कीमती आभूषण चेकबुक,फिक्स डिपाजिट आदि के कागज कीमती कपड़े आदि अपने साथ ले गए ।पीड़ित गृहस्वामी अबू असद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। बता दें थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर जनपद बलिया की सीमा पर चांदपुर बसा है।मंगलवार की रात घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरों में सो रहे थे।बताते हैं कि विदेश में रहने वाले अबुअसद के भाई के कमरे में पीछे से कच्ची ईंट की दीवाल में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गए। चोर घरों में रखे गए छह बक्से सहित एक अटैची उठा ले गए और गांव से पांच सौ मीटर दूर जनपद बलिया की सीमा के सटे ले जाकर उसके ताले तोड़कर हार,माला,झुमका सहित सात सेट सोने के गहने और कीमती कपड़े सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए।बाद में बॉक्स आदि अरहर के खेत से बरामद हुआ।इस घटना से लोगों में अब दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें