वलीदपुर(मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार हुए प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लिया। इस बात की जानकारी होने पर युवक अपनी प्रेमिका के साथ थाने पहुंच गया। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 जनवरी को प्रेमी युगल फरार हुए थे। इस संबंध में लड़की के पिता ने बीते 14 जनवरी को थाने में तहरीर दिया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। इस बात की जानकारी होने पर आरोपी रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंच गए। पुलिस दोनों से पूछताछ की। जहां दोनों ने स्वेच्छा से घर से भागने की बात कही।