फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी में कार का शीशा तोड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत चौरी कस्बा में शनिवार रात शातिरों ने सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। कार का मालिक की पिंकू चौहान पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मराणा, डाकघर लगदेवी, तहसील सुजानपुर व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पीड़ित व्यक्ति की चौरी कस्बा में ही कपड़े की दुकान है। पिंकू ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने शनिवार को भी अपनी कार चौरी कस्बा में सड़क के किनारे खड़ी की थी लेकिन रविवार सुबह उठकर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था। आरोपी लोगों ने कार पर जमीं धूल पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखे हैं। पीड़ित व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना सुजानपुर को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी कस्बा में चल रहे एक प्राइवेट स्कूल की बस की शीशे तोड़े गए थे। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें