घोसी। घोसी कोतवाली के टेघना गांव में रविवार की रात को बिजली शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते श्यामलाल प्रजापति के कटरैन युक्त एक कमरे के मकान में रखा सामान के साथ उसमे रखे कीमती सामान नष्ट हो गया।तहसील के राजस्व कर्मी ने गांव पहुंच कर आगलगी का जायजा लिया।
टेघना गांव निवासी श्यामलाल प्रजापति पुत्र कोटई के घर के लोग रविवार को सोने की तैयारी कर रहे थे।रात 10 बजे बिजली आई ,इसके चलते एक कमरे के कटरैन युक्त मकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई और थोड़ी ही देर में सामानों को अपने चपेट में ले लिया।शोर सुनकर मौके पर पहुचे प्रधान संतोष सिंह ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।आगलगी के चलते कमरे में रखा कीमती कपडे, रजाई गद्दा,खाद्य सामग्री,नगद आदि जलकर नष्ट हो गया।आग के चलते कमरे में छत के रूप में लगा कटरैन टूट कर गिर गया।सुबह ग्राम प्रधान संतोष सिंह तहसील में सूचना देने के साथ पीड़ित को खाद्य सामग्री की व्यवस्था किया।