मधुबन। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाओं में सोमवार को दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों के तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पहली घटना मधुबन थाना क्षेत्र के बैरीसाथ गांव निवासी अनिता देवी पत्नी महेंद्र सिंह का गांव के रामकुंवर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रामकुंवर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उससे मारपीट कर दिया। पीड़िता अनिता देवी ने रामकुंवर सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं दूसरी घटना दुबारी में हुई। जहां दुबारी निवासी गुड्डू देवी ने विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए शेरू तथा अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।