फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ की सरकारी गाड़ी से टेपरिकार्डर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थानाध्यक्ष की सरकारी टाटा सूमो से टेपरिकार्डर चोरी हो गया है। पुलिस की यह कार थाना परिसर में खड़ी थी। इस दौरान किसी चोर ने पुलिस की सतर्कता को धता बताकर एसओ की कार में लगे टेपरिकार्डर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को जब इसकी जानकारी बुधवार को हुई तो परेशान हो उठी। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और रतनपुरा बाजार से एक कबाड़ी को उठा लिया। पुलिस कबाड़ी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह दुस्साहसिक कार्य किसी हेरोइन बाज का हो सकता है। देर रात तक टेपरिकार्डर नहीं मिला था और न ही पुलिस ने मुुकदमा दर्ज किया था। पुलिस किरकिरी के डर से इस घटना को दिन भर छिपाए रही और एसओ ने कोई टिप्पणी करने से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें