फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मचारी से हुई लूट का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा/हलधरपुर। थाने की पुलिस ने बीते दिनों गैस एजेंसी कर्मचारी के संग हुए लूटकांड का पर्दाफाश छह दिन बाद गुरुवार को किया। पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को दबोचा और उनके पास से तीन बाइक, एक मोबाइल, तीन तमंचा कारतूस बरामद किया। पुलिस की माने तो बाइकें चोरी की हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने शैलेंद्र को सराफा कारोबारी समझ कर लूटा था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संजय यादव उर्फ झार पहलवाल पुत्र रामबदन यादव हलधरपुर थाने के सिधवल गांव, शैलेश यादव उर्फ मुलायम पुत्र कन्हैया बलिया जिले के रसड़ा थाने के सरायभारती गांव, आनंद प्रताप सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र रणजीत सिंह बलिया जिले के रसड़ा थाने के मुस्तफाबाद गांव तथा राजाराम यादव उर्फ हरिश्चंद्र पुत्र जमुना यादव रसड़ा थाने के धनईपुर गांव के निवासी हैं। बताया कि पांच अक्तूबर की शाम सात बजे के करीब बदमाशों ने थाना क्षेत्र के पिंडोहरी गांव के पास से बाइक सवार शैलेंद्र सिंह पुत्र अमरेश सिंह को तमंचा सटाकर लूटा था। बदमाश शैलेंद्र के पास मौजूद मोबाइल, महत्वपूर्ण दस्तावेज और दो हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित शैलेंद्र सिंह हलधरपुर थाने के मखना गांव के निवासी है, घटना के समय वह सरायभारती स्थित गैस एजेंसी से अपने घर लौट रहा था। इस बीच पिंडोरिया गांव के पास बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया था। पुलिस की सक्रियता से इस मामले का खुलासा हो सका। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने कहा कि शैलेंद्र को उन्होंने सराफा कारोबारी समझ कर लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें