बढ़ुआ गोदाम। अश्लील सीडी बनाने के मामले में सरायलखंसी थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात एक युवक को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी है। पुलिस सूत्रों की मांने तो युवक अश्लील सीडी बनाने का काम करता था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर शिकायत की जांच करने में जुटी है। पुलिस ने किसी के गिरफ्तार होने से इंकार किया है।