आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बहू के साथ हुए बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि मंगलवार की रात ढाई बजे गांव के ही कुछ लोग मेरी बहू के मुंह में कपड़ा ठूंस कर खेत में उठा ले गए और बलात्कार किया। डायल 100 को सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बहू को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया। महिला का कहना है कि न तो अभी तक डाक्टरी मुआयना किया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।