फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर बर्फ विक्रेता की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के गांगेबीर मोड़ पर बुधवार की सुबह मनबढ़ों ने रंगदारी नहीं देने पर एक बर्फ विक्रेता की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। जब तक शोर सुनकर लोग आते मनबढ़ उसके पास जेब में रखे बर्फ 1400 रुपये छीन कर फरार हो गए। घायल बर्फ विक्रेता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटघरा शंकर निवासी दुर्गविजय गांव के ही मल्ल आइसक्रीम विक्रेता से बर्फ, आइसक्रीम आदि बेचकर अपनी जीविका चलाता है। बुधवार की सुबह अभी वह कटघरा शंकर से मधुबन के गांगेबीर मोड़ पर पहुंचा तो वहां चार लड़के मौजूद थे। बर्फ की गाड़ी रोककर उन सभी ने बर्फ खरीदा और पैसा दिया लेकिन उसके बाद उन्होंने मुफ्त में बर्फ खिलाने को कहा। दुर्गविजय ने फ्री में बर्फ देने से इंकार किया तो चारों ने मिलकर उसे पीट दिया और बिक्री के 1400 रुपये छीन लिए। इस बात की जानकारी उसने अपने मालिक को दी। जिसके बाद दुर्गविजय ने स्थानीय थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें