फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुस कर मारपीट कर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव के पास मौजूद एक व्यक्ति की दुकान में घुसे मनबढ़ों ने उसकी पिटाई की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गुल्लीगढ़ गांव निवासी रमाशंकर चौहान पुत्र फूल चंद चौहान गालिबपुर के पास दुकान खोले है। शनिवार की दोपहर कुछ लोग रमाशंकर की दुकान पर पहुंचे, इस दौरान मनबढ़ों ने दुकान पर मौजूद रामाशंकर चौहान को गलियां देते हुए मारने पीटने लगे। इस दौरान कुछ लोगों के बीच बचाव करने पर मनबढ़ रमाशंकर को छोड़े और जान से मारने की धमकी देेते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घायल दुकानदार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ित के अनुसार मनबढ़ उसके गल्ले में रखे रोज की बिक्री की धनराशि भी लेकर गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने थाने में प्रेम सागर पुत्र विश्वनाथ के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें