फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बुधवार को कस्बा, सोडसर, सरवा में छापे मारकर कटिया कनेक्शन से विद्युत का उपयोग करने वाले पांच व्यक्तियों को बुधवार को पकड़ा। उनके विरुद्ध कोपागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। उधर विजिलेंस विभाग की इस कार्यवाही से अवैध कनेक्शन उपयोग करने वालों में अफरातफरी मची रही। अवर अभियंता प्रवर्तन दल बृजेश कुमार के नेतृत्व में मऊ से आई विजिलेंस विभाग की टीम ने कोपागंज कस्बा सहित ब्लॉक के सोडसर, सरवा में छापा मारा। ग्राम सरवा में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर मुर्गी फार्म चला रहे सुदर्शन यादव, दुर्गविजय यादव, कस्बा के मोहल्ला वाजिदपुरा में अनिल कुमार पांडेय द्वारा मीटर से अलग कनेक्शन छोड़कर आटा चक्की चलाते हुए अजय कुमार पांडेय को पकड़ा। वही ग्राम सभा सोडसर से अबैध रूप से मेडिकल स्टोर पर बिजली का उपयोग करने वाले अजय कुमार पांडेय को पकड़ा। विजिलेंस की इस कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई अधिकतर अवैध कनेक्शनधारी दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर खिसक गये। टीम ने कुल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।एस डी ओ जीतेन्द्र कुमार ने टिया कनेक्शन से बत्ती जला रहे क़स्बा निवासी संजय गुप्ता को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें