फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के लाडस्पीकर का तार तोड़ते दो युवकों को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट(मऊ)। चिरैयाकोट बाजार में रामलीला के लाउडस्पीकर और तार को तोड़ते समय दो युवकों को रविवार की रात एक बजे रंगे हाथों पकड़ लिया। इन युवकों ने रामलीला स्थल से थोड़ी दूरी पर लाउडस्पीकर के तार तोड़ दिया था तथा और आगे और तारों को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच रामलीला समिति के महेंद्र पांडेय को सूचना मिली कि तार और लाउडस्पीकर एक स्थान पर एक दूसरे वर्ग के दो युवकों द्वारा तोड़ा जा रहा है। जब समिति के लोग वहा पहुंचे तो दोनों युवक भागने लगे, लोगों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध मे रविवार की सुबह समिति के अध्यक्ष रामजी पांडेय ,महेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष सुबास जायसवाल, संचालक अशोक कुमार ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस दोनों युवको को हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। बता दें कि इसी रामलीला में प्रयोग किए जा रहे लाउडस्पीकर और तार को अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात भी तोड़ दिया था। उसकी सूचना भी रामलीला कमेटी ने पुलिस को दी थी। हालांकि उसमें भी पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बार बारे में सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि अमन शांति खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें