फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बेलासुल्तानपुर गांव निवासी पवनेश राय पुत्र बैजनाथ राय ने घोसी कोतवाली में सोमवार को गांव के ही नवीन राय पुत्र मुन्ना राय के विरुद्ध बैनामा की जमीन जोतने को लेकर गोली मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। बेला सुल्तानपुर निवासी पवनेश राय ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2018 में गांव के ही अंजनी राय पुत्र स्व. योगेंद्र राय से दो बिगहा जमीन का बैनामा लिया था। उक्त भूमि का खारिज दाखिल भी हो चुकी है। सोमवार को जब पवनेश राय अपनी बैनामा खेत पर गए तो इससे नाराज आरोपी से झगड़ा हो गया। कोतवाली पुलिस ने पवनेश राय की तहरीर पर नवीन राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें