फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास बुधवार की सुबह टहलने के निकले वृद्ध को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बलिया के रसड़ा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी दुखंती साहू (75) बुधवार की सुबह पांच बजे अपने भाई के साथ घर से टहलने के लिए निकले थे। वह रतनपुरा-बलिया मार्ग पर काली माता मंदिर के समीप पहुंचे थे कि केला लादकर तेज गति से जा रही पिकअप ने पीछे से उन्हे जोरदार टक्कर मार दी। वृद्ध वाहन में फंसकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। लोगों ने हल्ला किया तो जानकारी होने पर चालक ने वाहन रोका। लोगों ने वृद्ध को निकाला और उनके भाई राम अवध गुप्ता उन्हें गाड़ी में बैठा कर रसड़ा ले गए जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि हादसे के बाद चालक मौका पाकर फरार हो गया। भर्ती वृद्घ की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल बलिया में उपचार के दौरान वृद्घ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वृद्घ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्घ अविवाहित थे और अपने छोटे भाई राम अवध गुप्ता के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें