फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाईलैंड कमाने गए युवक की हत्या के सबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने से चिंतित परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगायी है। बताते चलेंकि कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा कोहना निवासी रविंद्र यादव का पुत्र चंदन (21) नवंबर 2017 में कमाने के लिए थाईलैंड गया था। वहां वह खोनसेन शहर में रहकर कोई रोजगार करता था। परिवार वालों को मिली सूचना के अनुसार, चंदन पिछले रविवार को सुबह काम पर निकला तो शाम को वापस नहीं लौटा। उसके साथियों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को उसके साथियों को सूचना मिली कि पास के एक जंगल में चंदन की लाश पेड़ से लटकी है। उसके हाथ और पैर तोड़कर पेड़ पर टांग दिया गया था। चंदन का रिश्तेदार सुनील भी थाईलैंड में रहता है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। पुष्टि के बाद सुनील ने चंदन के पिता को फोन पर खबर दी।इसके बाद से पोस्टमार्टम के बाद लाश नहीं मिलने व पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहियों के बारे में वहां पर मौजूद संबंधियों को कोई जानकारी न देने को लेकर मृतक चंदन के पिता रविंद्र यादव ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगायी है। उन्होंने विदेश मंत्री से अनुरोध किया है कि उसके बेटे की लाश उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सरकार करे, साथ ही हत्यारों के विरुद्ध जल्द कार्यवाही हो। सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें