फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी गिराने पर युवक से सात लोगों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपगंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर ग्राम सभा के पुरमारुफपुर गांव में गुरुवार की दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुरमारुफपुर गांव में गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे हियतुल्लाह खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी गिरवा रहा था। इस दौरान उसका पड़ोसी रहमतुल्लाह ने जमीन पर मिट्टी गिराने का विरोध जताते हुए मना किया। बात बढ़ने पर रहमतुल्लाह, हबीबुर्रहमान, मुजीबुर्रहमान, शफीकुर्रहमान, खलीलुर्रहमान, मुतिकुर्रह्मन, अतीकुर्रहमा के साथ मिलकर हियतुल्लाह पर लाठी डंडे से हमला कर दिया गया। बचाव के लिए ग्रामीणों के दौड़ने पर आरोपी फरार हो गए। घायल को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने पीड़ित की पुत्री सहिमा खातून की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिख कर आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें